Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रधानमंत्री रविवार को म्यांमार होंगे रवाना

prime minster will deaprt in myanmar on sunday

 25 मई 2012 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी तीन दिनों की यात्रा पर रविवार को म्यांमार रवाना होंगे। उम्मीद है कि यात्रा के दौरान दोनों देश इम्फाल एवं मांडले के बीच एक ऐतिहासिक बस सम्पर्क समझौते को अंतिम रूप देने के साथ ही व्यापार एवं ऊर्जा सहयोग के क्षेत्र में नई पहलों की घोषणा करेंगे। पिछले 30 वर्षो में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस दक्षिणपूर्व एशियाई देश की पहली यात्रा है।

प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले कैबिनेट ने गुरुवार को मणिपुर के इम्फाल से म्यांमार के मांडले को जोड़ने वाली बस सेवा को मंजूरी दे दी। म्यांमार के राष्ट्रपति थेन सेन के साथ मनमोहन सिंह की सोमवार को होने वाली बैठक में बस सेवा समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान क्षेत्रीय सम्पर्क सुधारने एवं द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने पर खासा जोर दिया जाएगा।

अपनी यात्रा के दौरान मनमोहन सिंह म्यांमार में लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की से भी मुलाकात करेंगे।

 

More from: samanya
30878

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020